CG : इस तारीख तक सरकारी कर्मचारी नहीं ले सकेंगे छुट्टी - CG Sandesh

CG : इस तारीख तक सरकारी कर्मचारी नहीं ले सकेंगे छुट्टी

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में होने वाले बजट सत्र के कारण जीपीएम जिले के शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों के अवकाश पर जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने प्रतिबन्ध लगा दिया है। 13 फरवरी को जारी किया गया यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अफसरों के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में इस तरह के निर्देश जारी किए गए हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक चलेगा। इस बीच समस्त शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों की कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जिला जीपीएम की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने आदेश जारी कर समस्त अधिकारियों कर्मचारियों के अवकाश पर 21 मार्च तक के लिए रोक लगा दिया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

 

देखें आदेश


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें