महासमुंद : प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन हुई तेज, कल हो जाए... - CG Sandesh

महासमुंद : प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन हुई तेज, कल हो जाएगा फैसला, मतगणना केंद्रों में नहीं ले जा सकेंगे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

महासमुंद। मतगणना के पूर्व प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन तेज हो गई है। कल 12 बजे तक होगा फैसला किसके सिर होगा ताज और किसे मिलेगा पांच साल का बनवास।


हम आपको बता दें कि कल जिले के 6 नगरीय निकाय में सुबह 9 बजे मतगणना शुरू होगी और लगभग 12 बजे तक पूरी पिक्चर साफ हो जाएगी। जिले के 6 नगरीय निकाय की जनता ने अपना फैसला 11 फरवरी की evm में बंद कर दिया है। जिसका फैसला कल मतगणना के बाद हो जाएगा।


उपजिला निर्वाचन अधिकरी श्री रवि कुमार साहू ने बताया कि सभी नगरीय निकायों में 15 - 15 टेबल लगाए जाएंगे। मतगणना सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी ।सबसे पहले EDB मतपत्रों की गिनती होगी। तत्पश्चात सुबह 9.30 से ईवीएम की गिनती शुरू होगी। प्रत्येक टेबल में एक गणना पर्यवेक्षक एवं एक गणना सहायक मौजूद रहेंगे। मतगणना केंद्रों में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे । परीणाम घोषित होने के बाद ही मशीनों की सीलिंग की जाएगी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें