CG : कोयले से भरी ट्रेलर और जिप्शम से भरी ट्रक में भिड़त से ल... - CG Sandesh

CG : कोयले से भरी ट्रेलर और जिप्शम से भरी ट्रक में भिड़त से लगी भीषण आग, जिंदा जलने से चालक की दर्दनाक मौत

रायपुर। जिले के आरंग के पारागांव में आज तड़के चार बजे नेशनल हाइवे में कोयले से भरी ट्रेलर ने जिप्शम से भरी ट्रक को पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। घटना में कोयले के भरे ट्रेलर चालक की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जिप्शम से भरे ट्रक का टायर फटने से ड्राइवर और खलासी ट्रक से उतरे हुए थे तभी तुमगांव की ओर से तेज रफ्तार से आ रही ट्रेलर ने पीछे से मारी टक्कर मार दिया। जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। इस दौरान ट्रेलर चालक को गाड़ी से निकलने का मौका नही मिला और जलकर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते थी मौके पर पहुंची आरंग पुलिस ने आग को बुझाया। मृतक ट्रेलर चालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें