CG : शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार को अज्ञा... - CG Sandesh

CG : शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, युवक की मौके पर मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोटा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 


शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था मनोज


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम 22 वर्षीय मनोज बैगा पिता बिसराम बैगा था। वह ग्राम शिवलखार का रहने वाला था। वह वर्तमान में अपने ससुराल ग्राम नेवसा में रह रहा था। बताया जा रहा है कि, 15 फरवरी की रात 9 बजे एक शादी कार्यक्रम के लिए घर से निकला था तभी वह अपने गांव नेवसा के बंधवा पारा मेन रोड के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार कर फरार हो गया। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। 


अज्ञात वाहन की तलाश जारी 


मृतक के परिजनों ने बताया कि,  मनोज की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। रात को ही कोटा पुलिस को परिजनों ने घटना की सूचना दे दी थी जिसके बाद मृतक के शव को मरचुरी में रखा गया था। रविवार की सुबह मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौप दिया गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें