CG : यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित 10 लोग ग... - CG Sandesh

CG : यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित 10 लोग गिरफ्तार, बीच सड़क पर केक काटकर मना रहे जन्मदिन

रायपुर। राजधानी रायपुर की सड़कों पर जन्मदिन और अन्य मौके पर केक काटने का चलन सा हो गया है। अब तो इन मामले में नेताओं की संलिप्तता भी सामने आ रही है। ऐसे में मामले में यूथ कांग्रेस के रायपुर जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 8 अन्य लोग भी पुलिस की गिरफ्त में पहुंच गए। बता दें ये सभी लोग आधी रात में बीच सड़क पर जन्मदिन का केक काटकर आतिशबाजी कर रहे थे। 



 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तस्दीक कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला राजधानी के डीडी नगर थाना इलाके का है। SSP लाल उम्मेद सिंह आधी रात शहर के दौरे पर निकले थे। इसी दौरान सुंदर नगर इलाके में यूथ कांग्रेस के रायपुर जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्खू अपने समर्थकों के साथ जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष वैभव पांडे सहित कई और लोग भी थे। केक काटकर बीच सड़क पर आतिशबाजी कर रहे थे। SSP लाल उम्मेद सिंह ने यूथ कांग्रेस के रायपुर जिला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ 8 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सभी पर डीडी नगर थाना में प्रतिबंधात्मक धाराओं और आम रास्ता रोकने की धाराओं में FIR दर्ज किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें