CG : चुनाव ड्यूटी के दौरान शराब पीकर पहुंचे दो अधिकारी निलंब... - CG Sandesh

CG : चुनाव ड्यूटी के दौरान शराब पीकर पहुंचे दो अधिकारी निलंबित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए आज गौरेला में मतदान हुआ। इस दौरान नेवसा के कछापारा स्थित माध्यमिक शाला भवन में बने मतदान केंद्र में शराब पीकर कार्य करने और निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने प्रशासन ने सहायक ग्रेड-3 प्रशांत कुमार विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सेक्टर अधिकारी मनीष कुमार ने कलेक्टर को दिए अपने प्रतिवेदन में बताया कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत मतदान अधिकारी क्रमांक-2 प्रशांत कुमार विश्वकर्मा मतदान केंद्र क्रमांक 55 (माध्यमिक शाला भवन, कछापारा, नेवसा, विकासखंड गौरेला) में आज 17 फरवरी 2025 को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के दौरान शराब के नशे में पाए गए।


मतदान प्रक्रिया के दौरान जब सेक्टर अधिकारी ने उन्हें चेतावनी दी, तो उन्होंने तबीयत खराब होने का बहाना बना दिया। इससे मतदान कार्य प्रभावित हुआ और निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) खंड गौरेला ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की थी। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर के प्रस्ताव के आधार पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशांत कुमार विश्वकर्मा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उल्लंघन और निर्वाचन कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें