CG : आवारा कुत्तों ने 6 साल के बच्चे पर किया हमला, सिर और पी... - CG Sandesh

CG : आवारा कुत्तों ने 6 साल के बच्चे पर किया हमला, सिर और पीठ का मांस नोंचा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से डॉग बाइट का बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर आवारा कुत्तों ने 6 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद इन आवारा कुत्तों ने बच्चे का सिर और पीठ का मांस नोंच खाया। बच्चे के शरीर में कुत्तों के हमले में 200 से ज्यादा छेद हो हुए हैं। तीन आवारा कुत्ते दस मिनट तक बच्चे को नोचते रहे।  


दरअसल, यह पूरा मामला दलदल सिवनी के आर्मी चौक का है। जहां पर 13 फरवरी की देर शाम बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला किया था। जिसके बाद साथी बच्चों के बताने पर बच्चे के पिता मौके पर पहुंचे। जिसके बाद बच्चे को निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। कॉलोनी के लोग आवारा कुत्तों के आतंक से सहमे हुए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें