छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, अगले दो दिन कई भागों में बारिश के ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, अगले दो दिन कई भागों में बारिश के आसार

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन यानी 20 से 22 फरवरी के बीच बस्तर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। कल (गुरुवार) से कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है। मंगलवार को जगदलपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां दिन का तापमान 34.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री रिकॉर्ड किया।

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के कई भागों बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 21 और 22 फरवरी को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश में तीन दिनों तक कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। इस बीच न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

रायपुर में नॉर्मल से 3 डिग्री अधिक रहा पारा

मंगलवार को रायपुर में दिन का तापमान 34.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 19.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम साफ रहेगा और दिन का तापमान 35 डिग्री और रात का तापमान 20 डिग्री के बीच रहेगा।

बिलासपुर में भी चुभने लगी धूप, पारा 3 डिग्री ज्यादा

यहां अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं रात का तापमान 18.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, यह भी सामान्य 1.5 डिग्री अधिक था।

सरगुजा संभाग में कल से लुढ़केगा पारा

सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां कल से मौसम में बदलाव होगा और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो 3.7 डिग्री अधिक था। वहीं रात का तापमान 12.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बलरामपुर में 30.6 डिग्री, सूरजपुर में 31.4 डिग्री, कोरिया में 30.5 डिग्री टेम्प्रेचर रिकॉर्ड किया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें