CG: स्कूल के टॉयलेट में ब्लास्ट, मचा हड़कंप, चौथी क्लास की छ... - CG Sandesh

CG: स्कूल के टॉयलेट में ब्लास्ट, मचा हड़कंप, चौथी क्लास की छात्रा झुलसी, अस्पताल में इलाज जारी

बिलासपुर। जिले के स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टॉयलेट में जोरदार ब्लास्ट हो गया। घटना बिलासपुर के सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल की है। जानकारी के मुताबिक चौथी कक्षा की बच्ची इस ब्लास्ट में झुलस गयी है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के मुताबिक सोडियम की वजह से ब्लास्ट हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अन्य कक्षा के छात्रों ने टॉयलेट सीट पर सोडियम रखा था। हालांकि जिस तरह से एल्युमिनियम फॉयल में लपेट कर सोडियम रखा गया था, वो साजिश की तरफ भी इशारा कर रहा है।


सोडियम के पानी के संपर्क में आने पर टॉयलेट में धमाका हो गया। इधर, छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है। जिसके बाद तुरंत ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गयी है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें