news-details

सांकरा : खेत में पलटी स्कूल वाहन, 6 बच्चे घायल.

हर माता-पिता के बच्चे भविष्य होते हैं और अपने सपनों को साकार करने के लिये अच्छे से अच्छे स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ाते हैं। लेकिन, अंचल में शासन के नियमों को ताक में रखते हुये संचालित हो रहे निजी स्कूल बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ तो कर रहे हैं। बल्कि, उनके माता-पिता के सपनों को चकनाचूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसी ही एक घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे टाटा सूमो बच्चों को स्कूल से घर विजयपुर ले जाते समय टाटा सूमो रास्ते में पलट गई।

इतना ही नहीं उक्त टाटा सूमो तीन बार पलटी खाते हुये एक खेत पटल गई। जिससे 6 बच्चे घायल हुये हैं। सूमो में कुल 18 बच्चे भेड़, बकरियों की तरह भरे गये थे। वाहन में सवार शेष बारह बच्चों का अस्पताल में पूरी तरह स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण पश्चात इन 12 बच्चों को ग्राम विजयपुर उनके घर तक सुरक्षित पहुँचाने की व्यवस्था की गई। बता दें कि घायल सभी बच्चे एडीएन स्कूल सांकरा में अध्ययनरत हैं। बहरहाल घटना में घायल हुये बच्चों के नाम निम्नलिखित हैं। मिली जानकारी के अनुसार उक्त घटना में घायल बच्चों में प्रियाशी साहू पिता अ खिलेश 5 वर्ष, कक्षा यूकेजी विजयपुर निवासी है। इस बच्चे के सिर में चोट आयी है। जिसे बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में लाकर भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, 5 बच्चे में लिजा मलिक पिता राजकुमार 4 वर्ष, मयंक प्रधान पिता लोकेश 6 वर्ष, सौरभ प्रधान पिता लोकेश, 8 वर्ष, ओम प्रधान पिता दीपक 7 वर्ष एवं रूचि भोई 4 वर्ष है।

इन सभी बच्चों का सांकरा अस्पताल में उपचार किया गया। इस दौरान पालकों ने बताया कि स्कूल संचालक सरकारी सेवा में है। उनकी पत्नी संचालन करती हैं। उक्त स्कूल में सात छोटे-बड़े वि भिन्‍न वाहनों के अलावा दो बसें भी हैं। पालकों ने यह भी बताया कि इन 7 वाहनों का न तो इंश्योरेंस और न. ही फिटनेस है। पालकों ने आगे बताया कि कई बार स्कूल की बैठक आहूत की गई है। हर बार स्कूल संचालक को निवेदन कर पालकों ने कहा कि स्कूल वाहनों का चालक लाइसेंसधारी हो तथा उसे ही उक्त वाहन चलाने दें पर संचालक द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं यह भी बताया कि स्कूल संचालक के पास स्वयं के सात छोटे-बड़े वाहन व दो बसें हैं।

इन वाहनों का भी वहीं हाल है। बहरहाल, आज घटित दुर्घटना बड़ी घटना होते-होते बच गई। पालकों के द्वारा स्कूल संचालक एवं वाहन चालक के खिलाफ थाने में अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है।




अन्य सम्बंधित खबरें