CG : जेलों में कैदियों ने किया गंगा जल स्नान, डिप्टी सीएम वि... - CG Sandesh

CG : जेलों में कैदियों ने किया गंगा जल स्नान, डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल पर सभी जेलों में हुआ विशेष आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल पर जेलों में कैदियों का गंगा जल स्नान कराया गया। विशेष आयोजन के तहत 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में कैदियों ने गंगा जल से स्नान किया। महाकुंभ के ऐतिहासिक अवसर पर कैदियों को आध्यात्मिक लाभ देने के लिए सरकार ने विशेष पहल की है।

दरअसल, कैदियों के आत्मशुद्धि और नैतिक उत्थान के लिए उन्हें गंगा जल से स्नान कराया गया। इसके लिए जेल प्रशासन की तरह से विशेष व्यवस्था की गई है। इस दौरान सभी में भारी उत्साह देखने को मिला। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, सरकार सुधार और पुनर्वास के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम चलाएगी।

सेंट्रल जेल के कैदियों ने किया गंगा जल से स्नान 

गृहमंत्री विजय शर्मा लेकर प्रयागराज से गंगा जल लेकर आए थे। छत्तीसगढ़ के जेल में बंद 18 हज़ार 500 से ज्यादा कैदियों ने त्रिवेणी के जल से स्नान किया। जिसमें 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल के कैदी शामिल है। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद 3 हजार से ज्यादा कैदियों ने प्रयागराज से गंगाजल से स्नान किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें