CG : इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया ... - CG Sandesh

CG : इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी प्रदीप कुमार, जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, सीपत एनटीपीसी में ठेकेदार के अधीन फिटर का काम करता था। इसी दौरान उसकी इंस्टाग्राम पर सीपत क्षेत्र की एक युवती से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। आरोपी ने शादी का वादा कर युवती का शारीरिक शोषण किया, लेकिन जब युवती ने विवाह का प्रस्ताव रखा, तो वह अपने वादे से मुकर गया और अचानक बिहार भाग गया। पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी सर्विलांस के आधार पर पुलिस टीम बिहार के बाथना गांव पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर बिलासपुर ले आए इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें