CG : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर निकली भर्ती, इस ... - CG Sandesh

CG : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

बिलासपुर। एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी अंतर्गत रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। वार्ड क्रमांक 26 के आंगनबाड़ी केन्द्र 200 मेन रोड तालापारा, वार्ड क्रमांक 25 के आंगनबाड़ी केन्द्र 107 मिनी बस्ती तालापारा, वार्ड क्रमांक 45 के आंगनबाड़ी केन्द्र 239 पावर हाउस तहसील गली हेमूनगर में आंगनबाड़ी सहायिका के 1-1 रिक्त पदों एवं वार्ड क्रमांक 46 के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 57 ओव्हर ब्रिज के पार नयापारा एवं वार्ड क्रमांक 34 के आंगनबाड़ी केन्द्र 48 करबला मोची मोहल्ला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1-1 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 17 मार्च 2025 तक कार्यालयीन समय में आवेदन किया जा सकता है। आवेदन बंद लिफाफे में अथवा पंजीबद्ध डाक के माध्यम से जमा किया जा सकता है। अंतिम तिथि पश्चात् प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें