CG : धान खरीदी में रेत व भूसी मिलाकर हेराफेरी, FIR दर्ज, एक ... - CG Sandesh

CG : धान खरीदी में रेत व भूसी मिलाकर हेराफेरी, FIR दर्ज, एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरा अब भी फरार

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में धान खरीदी में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। मल्हार समिति के भौतिक सत्यापन के दौरान धान में रेत और भूसी मिलाकर अफरा-तफरी की गई थी। मामले में समिति प्रभारी संतु यादव और डाटा एंट्री ऑपरेटर देवेंद्र बंजारे के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने देवेंद्र बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि संतु यादव फरार है। ASP उदयन बेहार का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ग्राम भगवानपाली स्थित मल्हार समिति में धान खरीदी के नाम पर बड़ा खेल सामने आया है। शिकायत शाखा प्रबंधक ने दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि धान की खरीदी के दौरान ऑनलाइन एंट्री में हेराफेरी की गई और धान में रेत व भूसी मिलाकर अफरा-तफरी की गई। पुलिस ने देवेंद्र बंजारे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि संतु यादव की तलाश जारी है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें