CG : 3 गुना से ज्यादा बढ़ेगी सरकारी डॉक्टरों की सैलरी ! वित्... - CG Sandesh

CG : 3 गुना से ज्यादा बढ़ेगी सरकारी डॉक्टरों की सैलरी ! वित्त विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

रायपुर। विधानसभा में आज अनुसूचित क्षेत्रों में मेडिकल कालेजों का मुद्दा उठा। विधायक विनायक गोयल के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अनुसूचित क्षेत्रों में चार मेडिकल कालेज अस्पताल हैं। बलीराम कश्यप मेडिकल कॉलेज जगदलपुर, राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज सरगुजा, बिसाहू दास महंत मेडिकल कालेज कोरबा और इंदिरा गांधी स्मृति मेडिकल कालेज कांकेर।

जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने ये भी बताया कि जगदलपुर के मेडिकल कालेज में तीन करोड़ 78 लाख की मशीन और कंप्युटर की खरीदी की गयी है। हालांकि उसमें अभी किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नही है, सभी संचालित हैं। उन्होंने खरीदी में गड़बड़ी की शिकायत से भी इंकार किया।

जगदलपुर सुपर स्पेशलियटी हॉस्पीटल को जल्द शुरू करने की बात कही। विधानसभा में विनायक गोयल के सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि जल्द ही अस्पताल को चालू कर लिया जायेगा। इसके लिए डाक्टरों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्पेशलिस्ट डाक्टरो की कमी को दूर करने के लिए टेंडर किया गया है, उसमे कुछ प्राइवेट हास्पीटल्स आयेंगे, हालांकि इसका संचालन राज्य सरकार ही करेगी।

स्वास्थ्य मत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि अनुसूचित क्षेत्रों में मेडिकल कालेज अस्पतालों में डॉक्टर और प्रोफेसर नहीं जाते हैं, उसके लिए उनकी सैलरी बढ़ाने का फैसला विभाग ने लिया है। तीन गुना से ज्यादा सैलरी बढ़ाने का प्रस्ताव वित्त को भेजा गया है। इससे जल्द ही विशेषज्ञों की कमी दूर हो जायेगी।

इतनी बढ़ेगी सैलरी

अनुसूचित क्षेत्रों में प्राध्यापकों को 90 हजार रुपये से बढाकर 3 लाख 30 रुपये करने का प्रस्ताव दिया गया है, जबकि सह प्राध्यापक को 80 हजार से बढाकर 2 लाख 80 हजार करने, सहायक प्राध्यापकों को 50 हजार रुपये से बढाकर 1 लाख 80 हजार और सीनियर रेजीडेंट को 40 हजार से बढाकर 1 लाख 40 हजार रुपये देने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सैलरी बढ़ने के बाद विशेषज्ञों की कमी दूर हो जायेगी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें