पिथौरा : शासकीय प्राथमिक शाला हरदी में फाइलेरिया की दवा खिला... - CG Sandesh

पिथौरा : शासकीय प्राथमिक शाला हरदी में फाइलेरिया की दवा खिलायी गयी

समीपस्थ ग्राम हरदी के शासकीय प्राथमिक शाला में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूली बच्चों को फाइलेरिया से मुक्त रहने हेतु नितेश कुमार साहू प्रधान पाठक, पालेश्वर सिंह ठाकुर सहायक शिक्षक, रेखा केवर्थ सहायक शिक्षक, मंसीर ध्रुव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जमुना ध्रुव मितानिन की उपस्थिति में फाइलेरिया की दवा खिलाया गया । कार्यक्रम के दौरान स्कूल स्टाफ व आंगनबाड़ी स्टाप द्वारा भी फाइलेरिया दवा का सेवन किया गया । 

शासन के आदेशानुसार दिनांक 27 फरवरी 2025 से 13 मार्च 2025 तक सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जाएगा । इसमें 27 फरवरी से 02 मार्च तक आंगनबाड़ी, स्कूल, कॉलेज एवं विभिन्न संस्थानों में बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा। इसी तरह 3 मार्च से 10 मार्च तक मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दवा खिलाएंगे तथा 11 मार्च से 13 मार्च छूटे हुए व्यक्तियों को मॉप-अप राउंड के तहत दवा दी जाएगी।

एमडीए कार्यक्रम के तहत डी.ई.सी., एलबेंडाजॉल एवं आईवरमेक्टिन की दवाइयां उम्र के अनुसार दी जाएंगी। यह दवाई खाली पेट नहीं खानी है, भोजन करने के बाद ही इसका सेवन करना है । उक्त कार्यक्रम में देवकुंवर ध्रुव, अनुसुइया ध्रुव, चेतना डोंगरे , यश निषाद , ज्योति कुर्रे , राधिका मानिकपुरी, लोचन चक्रधारी, कुसुम निषाद,रेशमी निषाद आदि का सराहनीय योगदान रहा ।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें