CG : महापौर के बेटे ने सड़क पर काटा केक, मां ने मांगी माफी, ... - CG Sandesh

CG : महापौर के बेटे ने सड़क पर काटा केक, मां ने मांगी माफी, कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की

रायपुर। सड़क पर बर्थ डे मनाने और केक काटने पर कड़ी कार्रवाई के मुख्य सचिव के निर्देश को नवनिर्वाचित महापौर और भाजपा नेत्री मीनल चौबे के बेटे के वीडियो ने चुनौती दे दी है।

मुख्य सचिव ने शुक्रवार को ही बैठक लेकर सभी जिलों के कलेक्टर और एसपी को सड़क पर केक काटने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी बीच शनिवार को ही महापौर के बेटे का सड़क पर केक काटते और फटाखे फोड़ते हुए वीडियो प्रसारित हो रहा है।

महापौर मीनल चौबे ने मांगी माफ़ी

इस पूरे मामले के बहु प्रसारित होने के बाद महापौर मीनल चौबे ने अपने बेटे के सड़क पर केक काटते और आतिशबाजी करते हुए मनाए गए जन्मदिन के वीडियो पर खेद जातया है। साथ ही गलती स्वीकार की है और बेटे को प्रशासनिक दिशा-निर्देशों से अवगत कराने की बात करते हुए शहर की जनता से माफी मांगी है।

कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की

कांग्रेस ने पूरे मामले को आड़े हाथों लिया है। सभी के लिए एक समान नियम रखते हुए कार्रवाई की मांग की है। इससे पूर्व सड़क पर बर्थ डे मनाने के मामले में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सहित 10 लोगों को जेल हुई थी।

अब कांग्रेस नवनिर्वाचित मेयर के बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस ने न तो मामला दर्ज किया है और न ही माफी मांगी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें