CG : महापौर का बेटा गिरफ्तार, सड़क पर केक काटकर मनाया था अपन... - CG Sandesh

CG : महापौर का बेटा गिरफ्तार, सड़क पर केक काटकर मनाया था अपना जन्मदिन, मेयर ने मांगी थी माफी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मेयर मीनल चौबे के बेटे ने सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस मामले में अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के साथ उसके 4 दोस्तों को भी गिरफ्तार किया गया है। मामले में पुलिस प्रतिबंधात्मक धाराओं में अलग से कार्रवाई कर रही है। 


उल्लेखनीय है कि, रायपुर मेयर मीनल चौबे के बेटे मृणांक चौबे ने सड़क में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया था। इस मामले में पुलिस ने मृणांक चौबे और उसके दोस्त पिंटू चंदेल, मनोज गौतम सहित 5 को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 


मेयर मीनल चौबे ने मांगी थी माफी


हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद अब मेयर मीनल चौबे ने माफी मांगी। उन्होंने कहा कि, मैंने वीडियो देखा जो मेरे घर के सामने की है। मेरे बेटे का जन्मदिन था, उसने सड़क पर केक काटा है। मैंने आज सुबह ही अखबार में पढ़ा कि, हाईकोर्ट ने सड़कों पर केक काटने से मना किया है। जो भी हुआ गलत हुआ है मैंने अपने बेटे को समझाइश दी है। 


दोबारा ऐसा नहीं होगा- मीनल चौबे 


मेयर मीनल चौबे ने आगे कहा कि, मैं शासन-प्रशासन का पूरा सम्मान करती हूं। अगर मेरे या मेरे परिवारजनों की वजह से कोई परेशानी हुई होगी तो उसके लिए मैं माफी मांगती हूं। सभी के बच्चों को यह समझना होगा कि, सड़क पर नहीं घर के अंदर केक काटना चाहिए। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि, दोबारा ऐसा नहीं होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें