CG NEWS : महिला जूनियर डॉक्टर से यौन शोषण करने वाले सिम्स के... - CG Sandesh

CG NEWS : महिला जूनियर डॉक्टर से यौन शोषण करने वाले सिम्स के एचओडी की अग्रिम जमानत खारिज

बिलासपुर। जिले के सिम्स मेडिकल कॉलेज में जूनियर महिला डॉक्टर के यौन उत्पीड़न मामले में मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. पंकज टेम्भूर्णीकर की गिरफ्तारी से बचने की चाल नाकाम हो गई है। जिला एवं सत्र न्यायालय ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।

आरोप है कि डॉ. पंकज परीक्षा में कम नंबर देने की धमकी देकर जूनियर महिला डॉक्टर का यौन उत्पीड़न कर रहा था। पीड़िता ने पहले सिम्स की विशाखा कमेटी से शिकायत की, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने कोई कार्रवाई नहीं की। जब आरोपी की हरकतें बढ़ने लगीं, तब पीड़िता ने मुख्यमंत्री से शिकायत की, जिसके बाद सिम्स के डीन ने सिर्फ दिखावे की कार्रवाई की। आखिरकार पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने डॉ. पंकज के खिलाफ केस दर्ज किया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें