CG : गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार बोलेरो, एक व्यक्ति की मौत,... - CG Sandesh

CG : गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार बोलेरो, एक व्यक्ति की मौत, 8 गंभीर

गरियाबंद। नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर-देवभोग मार्ग पर फुलझरघाटी मोड़ के पास बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी नदी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गरियाबंद एवं रायपुर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार लोग नारायणपुर क्षेत्र से मैनपुर हरदीभाटा में आयोजित निर्मलकर समाज सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में फुलझरघाटी मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें