11वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, बर्थडे पार्टी में जाने के... - CG Sandesh

11वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत, बर्थडे पार्टी में जाने के लिए घर से निकली थी


राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित ऐश्वर्या एम्पायर में शनिवार को एक युवती की 11 वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई.घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.फिलहाल अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि, ये हादसा है हत्या है या फिर आत्महत्या.वहीं घटना का CCTV फुटेज सामने आया है.जिसमें मृतिका बिल्डिंग के अंदर जाते हुए दिख रही है.फिर कुछ देर बाद उसे छत से गिरते हुए देखा जा सकता है.

बताया जा रहा है कि, मृतका घर से सहेली की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कह कर निकली थी, और देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने डीडी नगर थाना क्षेत्र में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.लेकिन इसी दौरान पुलिस को ऐश्वर्या एम्पायर के नीचे एक युवती की शव मिलने की सूचना मिली.जिसके बाद परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की.पुलिस ने घटनास्थल से मृतिका की स्कूटी भी बरामद की है.फिलहाल पुलिस ममाले की जांच में जुट गई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें