CG: वित्त मंत्री कुछ देर में पेश करेंगे छत्तीसगढ़ का बजट, शि... - CG Sandesh

CG: वित्त मंत्री कुछ देर में पेश करेंगे छत्तीसगढ़ का बजट, शिक्षक भर्ती सहित किए जा सकते है ये बड़े ऐलान

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च 2025 को दोपहर 12:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे। इस बजट में कुछ बड़े ऐलान किया जा सकते हैं खासकर रोजगार के क्षेत्र में बजट में नए प्रावधान किए जाने के संकेत मिले हैं नई शिक्षक भर्ती सहित पुलिस और अन्य विभागों में भर्ती के ऐलान किया जा सकते हैं।


वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि इस वर्ष का बजट पिछले बजट की निरंतरता में एक और बड़ा कदम होगा। उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के ‘2047 तक विकसित भारत’ के संकल्प की तर्ज पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का भी लक्ष्य ‘2047 तक विकसित छत्तीसगढ़’ का निर्माण करना है। इस दिशा में यह बजट नीतिगत सुधारों, आर्थिक सशक्तिकरण और राज्य के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।


वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने बीते वर्षों में आर्थिक, औद्योगिक, बुनियादी ढांचे और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। इस विकास यात्रा को और अधिक गति देने के लिए इस वर्ष का बजट पिछले वर्ष की तुलना में अधिक व्यापक और प्रभावी होगा। उन्होंने आगे कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रही है, जिससे विकास के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।


राज्य सरकार की नीतियों का लाभ विशेष रूप से किसानों, महिलाओं, श्रमिकों, आवासहीन परिवारों और गरीब वर्ग को मिला है, जिससे जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि जनता का यह आशीर्वाद ही सरकार की प्रेरणा है और यह बजट प्रदेश के विकास, आर्थिक सुधारों और जनहितकारी योजनाओं के दृष्टिकोण से ऐतिहासिक साबित होगा।


जानिए क्या हो सकता है खास


शिक्षकों की भर्ती का ऐलान भी हो सकता है।

महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ सकता है। योजना में सरकार बजट बढ़ा सकती है।

बड़े शहरों में को-वर्किंग स्पेस, फ्री वाई-फाई की सुविधा, सेंट्रल लाइब्रेरी स्टडी सेंटर जैसी घोषणा हो सकती है।

बस्तर, सरगुजा में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से जुड़े काम का ऐलान हो सकता है।

दूसरे राज्यों में पर्यटन क्षेत्र में सर्विस देने वाली कंपनियों को छत्तीसगढ़ में काम मिल सकता है।


एडवेंचर स्पोर्ट्स, वाइल्डलाइफ टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा सकता है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें