राज्यस्तरीय महिला मड़ई का आयोजन कल से - CG Sandesh

राज्यस्तरीय महिला मड़ई का आयोजन कल से

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पांच दिवसीय राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आयोजन 4 मार्च से किया जाएगा.

साइंस कॉलेज मैदान पर "सशक्त महिला समृद्ध महिला" विषय पर आयोजित मड़ई में प्रदेश के महिला स्व सहायता समूहों की ओर से उत्पादित सामग्रियों की विक्रय प्रदर्शनी लगेगी.मड़ई में महिला एवं बाल विकास विभाग के समूहों के साथ एनआरएलएम, वन विभाग, पंचायत विभाग आदि के महिला स्व सहायता समूहों की ओर से उत्पादित सामग्री के स्टॉल होंगे.स्टॉल 8 मार्च तक दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक लगे रहेंगे.

बच्चों के लिए बनाया जाएगा प्ले जोन

यहां बच्चों के लिए प्ले जोन भी बनाया जाएगा,जिसमें मनोरंजन के लिए झूले खिलौने की व्यवस्था रहेगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें