आज शाम को कई इलाकों में नहीं आएगा पानी. मरम्मत कार्य के चलते... - CG Sandesh

आज शाम को कई इलाकों में नहीं आएगा पानी. मरम्मत कार्य के चलते रहेगा 10 घंटे का शटडाउन

राजधानी रायपुर में 4 मार्च को कई इलाकों में पानी सप्लाई नहीं किया जाएगा. दरअसल भाठागांव चौक के पास लीकेज मरम्मत के लिए 4 मार्च को 10 घंटे का शटडाउन किया जाएगा. जिसके कारण शाम को कई इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं की जाएगी.

शटडाउन के कारण इन इलाकों में नहीं आएगा पानी :
भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, टाटीबंध, कोटा, कबीरनगर, डीडीनगर, सरोना, ईदगाहभाठा, जरवाय, मठपुरैना, गोगांव, अमलीडीह, लालपुर, अवंतिविहार, दलदल सिवनी, सड्डू मोवा, कचना, रामनगर, देवपुरी, आमासिवनी, जोरा, बोरियाखुर्द, रायपुरा, भनपुरी नया पानी टंकी, और देवेन्द्र नगर की पानी टंकी शामिल है. इसके आलावा बैरनबाजार, संजय नगर, मोतीबाग की पानी टंकी से भी पानी सप्लाई नहीं किया जाएगा।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें