CG : महतारी वंदन योजना को लेकर सदन में जमकर हंगामा, वृद्धावस... - CG Sandesh

CG : महतारी वंदन योजना को लेकर सदन में जमकर हंगामा, वृद्धावस्था पेंशन में भी कटौती में भी बवाल, कांग्रेस ने बहिर्गमन कर की नारेबाजी

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज महतारी वंदन योजना का मामला गूंजा। विपक्ष ने आरोप लगाया कि अपात्र हितग्राहियों को भी इसका लाभ दिया जा रहा है। वहीं वृद्धावस्था पेंशन के हितग्राहियों की राशि काटने पर विपक्ष ने आपत्ति जताते हुए उन्हें भी पूरी राशि देने की मांग की, जिसके लिए विभागीय मंत्री तैयार नहीं हुई। इससे नाराज होकर कांग्रेस सदस्यों ने सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।


प्रश्नकाल के दौरान आज सदन में महतारी वंदन योजना को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी जमकर घिर गई। विपक्ष के उमेश पटेल ने पूछा कि इस योजना के आवेदन कम क्यों हो गए। इसके लिए पात्र अपात्र की क्या क्राइटेरिया है। मंत्री ने बताया कि आयकर दाता न हो, उम्र 21 वर्ष से अधिक हो और विधवा या परित्यकता भी पात्र होंगे। उमेश पटेल ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र सभी महिलाओं को एक हजार देने का वादा किया गया था परन्तु अब वृद्धावस्था पेंशन वाले हितग्राहियों की राशि 500 काटकर अंतर की राशि दी जा रही है। विपक्ष ने ऐसे हितग्राहियों को इस योजना की पूरी राशि एक हजार देने की मांग की, जिसके लिए विभागीय मंत्री तैयार नहीं हुई, इससे नाराज होकर विपक्ष के सभी सदस्य खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन की कार्यवाही से बहिर्गमन कर दिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें