सरायपाली : शपथ ग्रहण करने के बाद बिजातीपाली सरपंच ने कराया न... - CG Sandesh

सरायपाली : शपथ ग्रहण करने के बाद बिजातीपाली सरपंच ने कराया नेवता भोज, पी एम श्री स्कूल सिंघोड़ा में भी आयोजन

विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी एन दीवान एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक (समग्र शिक्षा) सरायपाली सतीश स्वरूप पटेल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत स्वादिष्ट एवं पौष्टि भोजन देने के लिए नेवता का भोज का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत बिजतीपाली के नव निर्वाचित सरपंच हेतकुमारी नरेश पटेल जी द्वारा सरपंच पद के लिए शपथ ग्रहण करने के बाद शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली में प्रथम आगमन पर बच्चों द्वारा ताली बजाकर और शिक्षकों के द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।

सरपंच बिजतीपाली के द्वारा शाला के सभी बच्चों को नेवता भोज में स्वल्पाहार के रूप में केला, मीठा और भजिया दिया गया। सभी बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने तथा स्कूल के किसी भी समस्या हेतु तत्पर उपस्थित रहने का आश्वासन दिया ,इसके लिए शाला के प्रधान पाठक प्रेमशीला पटेल के द्वारा सरपंच को शाला परिवार की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया गया, शाला के शिक्षक निर्मल कुमार मेहेर और सुशील कुमार नायक भी उपस्थित रहे।

इसी प्रकार पीएमश्री स्कूल सिंघोड़ा के प्रधान पाठक पूर्णिमा नाग की सुपुत्री श्रद्धा नाग के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर शाला के सभी बच्चों को नेवता भोज दिया गया। नेवता भोज में बड़ा, समोसा केला, केक, मीठा, दिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें