CG : सड़क हादसे में बाइक सवार नाबालिग की दर्दनाक मौत, दो गंभ... - CG Sandesh

CG : सड़क हादसे में बाइक सवार नाबालिग की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

रायपुर। आरंग मार्ग पर जमगांव के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन लोग एक ही बाइक पर सवार होकर अपने काम से घर लौट रहे थे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई। हादसे में एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान आरंग थाना क्षेत्र के चापरीद समोदा निवासी के रूप में हुई है। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें