महाकुंभ में नाव चलाकर कमाए 30 करोड़, CM योगी ने की सराहना. - CG Sandesh

महाकुंभ में नाव चलाकर कमाए 30 करोड़, CM योगी ने की सराहना.

प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ लोगों के लिए यादगार पल बन गया.एक तरफ जहां महाकुंभ लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना वहीं दूसरी तरफ महाकुंभ ने कई लोगों की किस्मत ही बदल दी.

दरअसल महाकुंभ में नाव चलाकर एक नाविक परिवार ने 30 करोड़ की कमाई की है. जो अब चर्चा का विषय बन गई है.नैनी के अरैल इलाके के रहने वाले एक नाविक परिवार की मेहनत और सफलता की कहानी अब सुर्खियों में है.इस परिवार ने महाकुंभ के 45 दिनों में नाव चलाकर करीब 30 करोड़ रुपये की कमाई की. ये उपलब्धि इतनी बड़ी रही कि खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी चर्चा विधानसभा में की.

नाव संचालन को पेशे के रूप में अपनाने वाला महरा परिवार पिछले कई दशकों से इस व्यवसाय में लगा हुआ है. महाकुंभ के दौरान 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे, जिससे इनकी नावों की मांग रही और अच्छी कमाई हुई.महरा परिवार के पास सौ से अधिक नावें हैं,जिनमें से प्रत्येक नाव से 7 से 10 लाख रुपये तक की कमाई हुई. इस सफलता से पूरा परिवार उत्साहित है और खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिला रहा है.

इस परिवार में 500 से अधिक सदस्य नाव संचालन के व्यवसाय से जुड़े हैं. नाविक परिवार इस सफलता से काफी खुश है. और उनका कहना है कि, सरकार ने महाकुंभ के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की थी.जिसके कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. और उनको ये फल मिला. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि, इस सरकार ने निषाद समुदाय की ओर विशेष ध्यान दिया है, जिससे रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हुए हैं.



author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें