महासमुंद : ग्रामीणों ने महिला सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ एसपी से की शिकायत, डरा धमका कर जमीन की रजिस्ट्री करने का आरोप
महासमुंद। जिले के पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरभांठा के लगभग दो दर्जन महिला पुरुषों ने महासमुंद पुलिस अधीक्षक से मिल कर रायपुर निवासी एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता के खिलाफ डरा धमका कर जमीन की रजिस्ट्री करने का दबाव बनाने की शिकायत की है।
ग्रामीणों एसपी से शिकायत में कहा है कि रायपुर निवासी ममता शर्मा नामक मिला ने ग्रामीणों से कोरे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराकर जमीन बेचने का दबाव बना रही है। ग्रामीणों ने जब जमीन बेचने से मना कर दिया तब सामाजिक कार्यकर्ता ममता शर्मा अपने कुछ लोगों के साथ ग्रामीणों के घर पहुंच कर ग्रामीणों को धमका रही हैं। भयभीत ग्रामीणों ने मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें