बसना : शपत लेते ही पार्षद मनोज गहेरवाल का नगर के यातायात व्यवस्थाओं पर नजर...
दुकान के सामने रखे सामग्रियों को हटाने के लिए सौंपा अध्यक्ष, सीएमओं को पत्र...
बसना- बसना नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद मनोज गहेरवाल शपथ लेते ही एक्शन मूड में नजर आ रहे हैं, बसना नगर के मुख्य मार्गो में दुकान के सामने रखे वाहन और सामग्रियों से होने वाले दुर्घटना और समस्याओं से नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ एन के अग्रवाल एवं सीएमओ सूरज सिदार को पत्र के माध्यम से अवगत कराया हैं. और बताया कि वर्तमान समय में गौरव पथ का कार्य प्रगतिशील है, जिसके चलते आने जाने वाले राहगीरों का आवगमन बाधित हो रहा है उसके बावजूद भी दुकानदार अपने दुकान के सामने सामग्री व वाहन रखे हुए हैं जिसके चलते आने जाने वाले राहगीरों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, एवम दुर्घटनाये घट रही है वही इस पूरे समस्याओं पर अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं सीएमओ द्वारा त्वरित कार्यवाही करने समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया हैं.