CG : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में दो लोगों की गई... - CG Sandesh

CG : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में दो लोगों की गई जान, एक गंभीर

रायगढ़। जिले में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना तमनार थाना क्षेत्र के रावणगुणा गांव के पास की है। 


मिली जानकारी के अनुसार, रावणगुणा गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की जान चली गई। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। बिजना गांव के रहने वाले थे तीनों। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायल का इलाज जारी है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें