फिल्म ‘छावा’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने का आदेश जारी - CG Sandesh

फिल्म ‘छावा’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने का आदेश जारी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 27 फरवरी 2025 को ऐतिहासिक वीर गाथा पर आधारित हिंदी फिल्म ‘छावा’ को राज्य में टैक्स फ्री घोषित करने की घोषणा की है। उन्होंने राजिम कुंभ के आयोजन उपरांत मीडिया से चर्चा के दौरान यह घोषणा की थी। वहीं अब टैक्स फ्री करने का आदेश जारी कर दिया गया है।  




 बता दें कि मुख्यमंत्री साय ने कहा था कि छावा फिल्म को टैक्स फ्री करने का निर्णय छत्तीसगढ़ की जनता को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने और युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम एवं शौर्य की भावना जागृत करने के उद्देश्य से लिया गया है।

author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें