CG : घर में जबरन घुसकर महिला से कुकर्म, अश्लील वीडियो भी बना... - CG Sandesh

CG : घर में जबरन घुसकर महिला से कुकर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया, अब आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। जिले के आरंग में एक महिला के घर में जबरन घुसकर रेप किया गया। आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। इसके बाद वो घर में रखे गोल्ड चेन और कैश लेकर भाग गया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरंग थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला ने 2 मार्च को थाने में शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया कि, रात 8:30 बजे 25 साल के करीब एक व्यक्ति घर में जबरन घुसकर दुष्कर्म किया। उसने चेहरे में नकाब पहन रखा था। आरोपी ने महिला के दोनों हाथ और पैर को बिस्तर में बांध दिया। फिर उसने मोबाइल से अश्लील वीडियो बना लिया।

ऐसे हुआ खुलासा

इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जानकारी जुटाना शुरू की। तब पुलिस को एक जानकारी मिली कि पास में ही एरिया के रहने वाले लंकेश कुमार साहू ने कोई अपराध किया है। जिसकी चर्चा उसने अपने दोस्तों के बीच में की थी। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ किया तो उसने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस आरोपी से से मोबाइल बरामद कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें