CG : ऑपरेशन से पहले लगाया गया एनेस्थीसिया, मौत की नींद में स... - CG Sandesh

CG : ऑपरेशन से पहले लगाया गया एनेस्थीसिया, मौत की नींद में सो गई छात्रा

बिलासपुर। जिले के यूनिटी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगा है कि अस्पताल में छात्रा के इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई, जिससे उसकी जान चली है। आपको बता दे कि मुंगेली जिले के सिल दहा निवासी किरण वर्मा, जो शासकीय नर्सिंग कॉलेज लगरा में बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष की छात्रा थीं, अस्पताल की गंभीर लापरवाही के कारण अपनी जान गंवा बैठीं। 


जानकारी के मुताबिक, 7 मार्च 2025 को गले में ट्यूमर निकालने के लिए किरण को यूनिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन से पहले उन्हें एनेस्थीसिया दिया गया, लेकिन इसके बाद वह होश में नहीं आईं और कोमा में चली गईं। हालत लगातार बिगड़ती गई, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें मरीज से मिलने तक नहीं दिया और इलाज में लापरवाही बरती गई, जिससे अंततः किरण ने दम तोड़ दिया। इतना ही नहीं, भर्ती प्रक्रिया में भी भारी गड़बड़ी सामने आई है, जहां किरण को 7 मार्च को भर्ती किया गया था, वहीं रिपोर्ट में 27 फरवरी 2025 दर्ज किया गया है, जिससे अस्पताल की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें