तनिष्क शोरूम में लूटपाट का मामला: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए 2 आरोपी.
बिहार: बिहार के भोजपुर में तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में 7 बदमाशों ने एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने शोरूम में जबरन घुसकर 25 करोड़ रुपये की चोरी को अंजाम दिया. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, बदमाशों ने शोरूम में मौजूद लोगों और सेल्समैन को बंदूक की नोक पर धमकाया और उन्हें एक कोने में ले जाकर खड़ा कर दिया. इसके अलावा,बदमाशों ने शोरूम के सुरक्षाकर्मी से उनके हथियार छीन लिए और उन्हें घुटनों के बल बैठा दिया.
शोरूम में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की. लेकिन वो नाकाम रहे. बदमाशों ने सुरक्षकर्मियों पर बंदूक तान चोरी की वारदात को अंजाम दिया. और कुछ ही देर में शोरूम में रखे सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए. वहीं पुलिस एनकाउंटर में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें