CG : पांच महीने की गर्भवती महिला को गलती से लगा दिया गया गर्... - CG Sandesh

CG : पांच महीने की गर्भवती महिला को गलती से लगा दिया गया गर्भपात का इंजेक्शन, परिजनों ने की शिकायत

बिलासपुर। जिले के सिम्स हॉस्पिटल में चिकित्सा लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला मरीज गिरिजा ने आरोप लगाया है कि उसे गलती से गर्भपात का इंजेक्शन दे दिया गया, जिससे उसके पांच महीने के शिशु का गर्भपात हो गया। गिरिजा के मुताबिक, यह इंजेक्शन दूसरी गर्भवती महिला, कविता के लिए था, लेकिन लापरवाही के कारण उन्हें लगा दिया गया। इस घटना के बाद मरीज और उसके परिजनों ने सिम्स हॉस्पिटल के महिला डॉक्टरों के खिलाफ एमएस से शिकायत दर्ज कराई है। दूसरी ओर, सिम्स हॉस्पिटल के एमएस डॉ. लखन सिंह और महिला विभाग की एचओडी डॉ. संगीता जोगी ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मरीज को पहले ही ब्लीडिंग की समस्या थी, इसलिए उसे कोटा से सिम्स रेफर किया गया था। हालांकि, एमएस ने गलत इंजेक्शन लगाने के आरोपों की जांच कराने की बात कही है। मामले को लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगा रहे है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें