CG : आपसी विवाद के बाद चाकू मारकर युवक की हत्या, दो आरोपी गि... - CG Sandesh

CG : आपसी विवाद के बाद चाकू मारकर युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के तिल्दा नेवरा के समीप ग्राम कोहका के एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक और उसके दो साथियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दो युवकों ने आक्रोश में आकर उस पर चाकू से वार कर दिया। जिसके बाद युवक ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा कि, रविवार शाम को ग्राम घुलघुल शासकीय स्कूल के पास कोहका निवासी मृतक हितेश वर्मा, और वेद वर्मा उसके भाई अजय का विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा की वेद और उसके भाई अजय वर्मा ने हितेश को चाकू, डंडे से मारकर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद मामले की सूचना परिजनों को मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और हितेश को अस्पताल लेकर गए।

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी

अस्पताल में डाक्टरों ने हितेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले में नेवरा पुलिस ने मामला दर्ज कर देर शाम दोनों आरोपीयो को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं यह भी बताया जा रहा है कि, मृतक अपराधी प्रवृत्ति का था। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें