CG : युवाओं के लिए काम की खबर, आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर ... - CG Sandesh

CG : युवाओं के लिए काम की खबर, आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर होगी भर्ती, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। जल्द ही आबकारी आरक्षकों के 200 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। प्रदेश सरकार ने 200 पदों पर भर्ती के लिए हरी झंडी दे दी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

बता दें कि आबकारी विभाग ने व्यापम को रिक्त पदों की सूची और आरक्षण वर्गवार विवरण भेज दिया है। अब जल्द ही परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया की घोषणा की जाएगी। सरकार द्वारा विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए सीटों का आवंटन किया गया है, जिससे सभी वर्गों के उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेगा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। आबकारी विभाग ने व्यापम को रिक्त पदों की सूची और आरक्षण वर्गवार विवरण सौंप दिया है। अब परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी।

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को सलाह दी जाती है कि वे छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें, ताकि आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही वे समय पर आवेदन कर सकें।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें