ब्रेकिंग : रायपुर नगर निगम में MIC सदस्यों के नामों की घोषणा... - CG Sandesh

ब्रेकिंग : रायपुर नगर निगम में MIC सदस्यों के नामों की घोषणा, मनोज वर्मा सहित 14 पार्षदों को मिले विभाग

रायपुर। रायपुर नगर निगम में मेयर इन काउंसिल (MIC) के सदस्यों के नामों की घोषणा हो गई है। महापौर मीनल चौबे ने MIC मेंबर्स का गठन किया है। इसमें नए और पुराने पार्षदों के नाम देखने को मिल रहे है। सीनियर पार्षदों में उप नेता प्रतिपक्ष रहे मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, सरिता दुबे सहित 14 पार्षदों के नाम लिस्ट में शामिल हैं। निगम में 14 विभाग तय किए गए है और सभी अलग-अलग विभागों में अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मेयर इन काउंसिल में होंगे 14 सदस्य

दीपक जायसवाल- लोक कर्म विभाग

डॉ अनामिक सिंह – सामान्य प्रशासन

मनोज वर्मा- नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा

मनोज अवतार बगल- राजस्व

संतोष साहू- जल कार्य विभाग

गायत्री चन्द्राकार- लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग

सुमन अशोक पांडे – विद्युत एवं अभियांत्रिकी

महेंद्र खोडियार- वित्त लेखा अंकीक्षण विभाग

खेम कुमार सेन – शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग

सरिता दुबे – महिला बाल विकास

संजना हियाल – अनुसूचित जाति एवं जनजाति

अमर गिदवानी – संस्कृति विभाग

नंद किशोर साहू – खेल कूद युवा कल्याण

भोला साहू – पर्यावरण उद्यानिक विभाग

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें