CG: महतारी सदन निर्माण को लेकर सदन में हंगामा, विपक्ष ने लगा... - CG Sandesh

CG: महतारी सदन निर्माण को लेकर सदन में हंगामा, विपक्ष ने लगाया भेदभाव का आरोप

रायपुर। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में महिलाओं की सुविधा के लिए बनाए जा रहे महतारी सदन का मुद्दा आज विधानसभा में गरमाया। विपक्ष ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि इनका निर्माण ज्यादातर भाजपा विधायकों के क्षेत्रों में हो रहा है, जबकि कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है।


प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सरकार से पूछा कि वर्ष 2024-25 में कितने ग्राम पंचायतों में महतारी सदन की स्वीकृति दी गई है और इसके लिए कितनी राशि जारी की गई है। इस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कुल 194 ग्राम पंचायतों में महतारी सदन के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसके लिए 50 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है। प्रत्येक महतारी सदन की लागत 29.20 लाख रुपये होगी और अभी तक 168 महतारी सदनों के लिए राशि जारी की जा चुकी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें