CG : लूट की वारदात को अंजाम देने निकले लुटेरे की हत्या  - CG Sandesh

CG : लूट की वारदात को अंजाम देने निकले लुटेरे की हत्या 

 


रायपुर। राजधानी रायपुर में लोगों को लूटने निकले लुटेरे ओमेंद्र साहू की उसी के चाकू से मौत हो गई। लूट की वारदात को अंजाम देने के दौरान युवकों और लुटेरे के बीच झूमाझटकी हो गई। इसी बीच चाकू लुटेरे को लग गया और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना सड्डू इलाके की है।

जानकारी के अनुसार, एक्टिवा सवार प्रीतम साहू और ओमप्रकाश यादव देर रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ओमेंद्र ने अपने साथियों के साथ युवकों का रास्ता रोककर पैसे मांगे। लुटेरे ने चाकू दिखाकर मोबाइल को छीन लिया। युवकों ने इसका विरोध करते हुए मृतक का चाकू छीनकर लुटेरे पर वार कर दिया। ओमेंद्र को उसके साथियों ने अस्पाताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनो पक्षों पर लूट और हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें