CG : 8 मई को होगी इंजीनियरिंग और फार्मेसी की एंट्रेंस एग्जाम... - CG Sandesh

CG : 8 मई को होगी इंजीनियरिंग और फार्मेसी की एंट्रेंस एग्जाम, देखें पूरा शेड्यूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेजों में प्रवेश के लिए प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (PET) और प्री-फार्मेसी टेस्ट (PPHT) का आयोजन 8 मई 2025 को किया जाएगा। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 17 अप्रैल, शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, PET परीक्षा (CG PET-PPHT Exam Date) सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि PPHT परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्र सभी जिलों में बनाए गए हैं। इसके लिए प्रवेश पत्र व्‍यापमं की वेबसाइट पर 29 अप्रैल को जारी कर दिए जाएंगे।


PPT और प्री-MCA परीक्षाएं 1 मई को


इसके अलावा, प्री-पॉलीटेक्निक (CG PET-PPHT Exam Date) टेस्ट (PPT) और प्री-MCA परीक्षा का आयोजन 1 मई 2025 को किया जाएगा। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और कैंडिडेट्स 11 अप्रैल, शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।


PPT परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी और इसके लिए 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। वहीं, प्री-MCA परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी और इसके लिए परीक्षा केंद्र सिर्फ रायपुर और बिलासपुर में रहेंगे।


स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए शुल्क माफ


राज्य शासन के निर्देशानुसार, स्थानीय अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का परीक्षा (CG PET-PPHT Exam Date) शुल्क नहीं लिया जाएगा। व्यापमं ने परीक्षा से जुड़ी विस्तृत


एंट्रेंस परीक्षाओं की महत्वपूर्ण तिथियां


PET और PPHT परीक्षा: 8 मई 2025


PPT और प्री-MCA परीक्षा: 1 मई 2025


PET और PPHT आवेदन की अंतिम तिथि: 17 अप्रैल 2025 (शाम 5 बजे तक)


PPT और प्री-MCA आवेदन की अंतिम तिथि: 11 अप्रैल 2025 (शाम 5 बजे तक)

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें