CG : डॉक्टर की लापरवाही से गई मरीज की जान, परिजनों ने की सख्... - CG Sandesh

CG : डॉक्टर की लापरवाही से गई मरीज की जान, परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

बिलासपुर। जिला अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है, जहां समय पर डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण एक मरीज की मौत हो गई। मृतक के पुत्र विकास साहू ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पिता की तबीयत शुक्रवार सुबह अचानक बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में डॉक्टरों ने शुगर और बीपी बढ़ा हुआ बताया और वे दो दिनों से सामान्य स्थिति में अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन रविवार सुबह करीब 4 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनके गले से तेज आवाजें आने लगीं।

इस पर तुरंत नर्स को बुलाया गया, जिसने डॉक्टर को फोन किया, लेकिन डॉक्टर ने सामने गेट में ताला लगा होने की बात कहकर आने से मना कर दिया। काफी देर तक डॉक्टर का इंतजार किया गया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। जब विकास और उनके भाई खुद डॉक्टर को बुलाने गए, तब जाकर डॉक्टर आए, लेकिन तब तक उनके पिता की मौत हो चुकी थी। विकास का साफ कहना है कि यदि डॉक्टर समय पर आ जाते, तो उनके पिता की जान बच सकती थी। उन्होंने इस लापरवाही के खिलाफ जांच की मांग की है और दोषी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें