CG : कार से 100 किलो गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ... - CG Sandesh

CG : कार से 100 किलो गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर हुई बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर। पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कोनी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान 100 किलो अवैध गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। ए.सी.सी.यू. और कोनी पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। आरोपी सौरभ यादव, सचिन यादव और विष्णु सिंह, जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, उड़ीसा से गांजा लाकर सुल्तानपुर ले जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर मोपका बाईपास के पास नेशनल हाईवे-130 पर टाटा नेक्सॉन कार (UP 44 BH 3072) को रोका गया, जिसमें ब्राउन टेप से लिपटे 100 पैकेट गांजा छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने मौके से चार एंड्रॉइड मोबाइल भी जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1.25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें