CG : खेत की रखवाली करने गए किसान की करंट लगने से मौत - CG Sandesh

CG : खेत की रखवाली करने गए किसान की करंट लगने से मौत

बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में खेत की रखवाली करने गए एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक बिहारी लाल यादव अपने दो एकड़ खेत में धान की रबी फसल उगाकर उसकी सुरक्षा के लिए बैटरी चालित फेसिंग तार लगा रखा था। रोज की तरह वह रविवार शाम करीब 5 बजे खेत की रखवाली करने गया, लेकिन सुबह तक घर नहीं लौटा।


परिजन जब खेत पहुंचे तो देखा कि वह फेसिंग तार से चिपका पड़ा था और उसकी मौत हो चुकी थी। तुरंत इसकी सूचना पचपेड़ी थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है, ताकि घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा सके।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें