CG : डैम में तैरती मिली दो किशोरियों की लाश, फैली सनसनी - CG Sandesh

CG : डैम में तैरती मिली दो किशोरियों की लाश, फैली सनसनी

रायगढ़। जिले के पचधारी डैम में आज सुबह दो किशोरियों की तैरती हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पानी से बाहर निकाला।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक लड़कियां चक्रधर नगर क्षेत्र के विनोबा नगर की रहने वाली बताई जा रही हैं। बिंदिया और अंजलि दोनों सगी बहनें है, उनकी उम्र लगभग 15 से 17 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दुर्घटना थी, आत्महत्या थी, या फिर इसमें किसी अन्य कारण की आशंका है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह इलाका सुनसान रहता है और यहां आए दिन लोग घूमने के लिए आते हैं। डैम में गहराई ज्यादा होने की वजह से हादसे का खतरा भी बना रहता है।


पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। वहीं, इस घटना से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें