छत्तीसगढ़ में स्पेशल शिक्षक के 100 पदों पर होगी भर्ती, आदेश ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ में स्पेशल शिक्षक के 100 पदों पर होगी भर्ती, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षक भर्ती और पदोन्नति नियम 2019 में बदलाव किया है। अब राज्य सरकार दिव्यांग बच्चों के लिए खास टीचर्स (स्पेशल एजुकेटर्स) की भर्ती शुरू कर दी है। इसके लिए कुल 848 पद को मंजूरी दे दी गई है।

विशेष शिक्षक भर्ती के लिए अभी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। 100 पदों पर स्वीकृति मिलने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने भर्ती के आदेश जारी किए हैं। वहीं अब जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जिसमें आवेदन करने की तारीख समेत अन्य जानकारियां दी जाएंगी। आदेश के बाद संभवता: अगले महीने ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।ये टीचर दिव्यांग बच्चों को पढ़ाएंगे। शिक्षा विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। 

स्पेशल एजुकेटर बनने के लिए कैंडिडेट्स को रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया (RCI) से मान्यता प्राप्त कोर्स करना जरूरी होगा।

प्राइमरी टीचर- D.Ed. स्पेशल एजुकेशन या इसी तरह का कोई कोर्स, जो RCI से मान्यता प्राप्त हो और रजिस्ट्रेशन भी जरूरी हो।

अपर प्राइमरी टीचर- B.Ed. स्पेशल एजुकेशन या इसी तरह का कोई कोर्स, जो RCI से मान्यता प्राप्त हो और रजिस्ट्रेशन भी जरूरी हो।

सेकेंडरी टीचर- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, सोशियोलॉजी या म्यूजिक में) और B.Ed. स्पेशल एजुकेशन या इसी तरह का कोई कोर्स।

विशेष शिक्षक पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि यहां आरक्षण के आधार पर छूट दी जा सकती है। फिलहाल नोटिफिकेशन के बाद ही स्पष्ट हो जाएगा कि किस वर्ग को कितने वर्ष की छूट दी गई है।







भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें