CG : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए जल्द करें ऑनलाइन आवेदन... - CG Sandesh

CG : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए जल्द करें ऑनलाइन आवेदन, केवल एक दिन शेष

डेस्क। छत्तीसगढ़ में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति अंतर्गत राज्य से बाहर अध्ययनरत छत्तीसगढ़ के निवासी विद्यार्थी 19 से 26 मार्च 2025 तक ऑनलाईन आवेदन जमा कर सकते है। निर्धारित तिथियों के पश्चात शिक्षा सत्र 2024-25 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन स्वीकृत नहीं किए जाएंगे।



जानिए पूरी डिटेल्स


सहायक आदिवासी विकास, रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति अंतर्गत राज्य से बाहर अध्ययनरत (जिले के निवासी) विद्यार्थी जो अन्य राज्य में संचालित समस्त शासकीय, शासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल कालेज, नर्सिंग कालेज, पालीटेक्निक एवं आईटीआई आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति।



अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हुए उनके लिए शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति राज्य से बाहर (कक्षा 12 वीं से उच्चतर)के पंजीयन/आवेदन स्वीकृति एंव वितरण की कार्यवाही वेबसाईट पर ऑनलाईन की जा रही है। वर्ष 2022-23 से छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। पीएफएमएस द्वारा आधारित भुगतान की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें