CG : अचानक भरभरा कर गिरी पानी टंकी की दीवार, चपेट में आने से... - CG Sandesh

CG : अचानक भरभरा कर गिरी पानी टंकी की दीवार, चपेट में आने से एक महिला की मौत

रायगढ़। जिले में मोहल्ले में बनी सीमेंट की पानी टंकी की दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बोंदा निवासी मीना चौहान व उसका पति भूपेंद्र चौहान (25 वर्ष) विगत कुछ दिनों से दोनों सारंगढ़ जिला के ग्राम बिलाईगढ़ स स्थित अग्रसर ब्रिक्स प्लांट में काम करने के लिए गए थे।

महिला की हुई मौत

भूपेंद्र आपरेटिंग करता था तो वहीं मीना ईट बनाती थी और प्लांट के पास ही बने कमरे में रहते थे। मंगलवार को पूरे दिन काम करने के बाद शाम करीब 5 बजे पानी टंकी के पास मीना नहाने गई थी। वह नहा रही थी, तभी अचानक पानी टंकी की दीवार उसके ऊपर ही गिर गई। इससे मीना के सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई।

वहीं पास में मौजूद अन्य महिलाओं ने इसकी जानकारी उसके पति भूपेंद्र को दी तो वह उसे आनन-फानन में उपचार के लिए रात करीब 8 बजे मेडिकल कालेज अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डाक्टरों की टीम ने प्राथमिक जांच में ही उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार की सुबह अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

तीन साल पहले हुई थी शादी

इस संबंध में मृतका का पति भूपेंद्र चौहान ने बताया कि तीन साल पहले इनकी समाजिक रीति-रिवाज से शादी हुई थी। दोनों काम करने के लिए एक साथ बिलाईगढ़ स में रहकर ईट बनाने का काम करते थे। अभी तक इनके बच्चे भी नहीं थे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें