CG : तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को रौंदा, ह... - CG Sandesh

CG : तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को रौंदा, हादसे में पति की दर्दनाक मौत, शव के हुए दो टुकड़े

धरसींवा। रायपुर बिलासपुर नेशनल हाइवे में ओवरब्रिज धनेली के पास आये दिन हादसे हो रहे है जिसके चलते गुरुवार को सुबह सुबह 06 बजे एक मोटरसाइकिल सवार दम्पत्ति को ट्रक ने अपने चपेट में ले लिए जिससे पति की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं पीछे बैठी पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गया है। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक के पहिये में आने से बाइक चालक सवार का शरीर दो भागों में बट गया और सड़क खून से सन गई।

  मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 06 बजे ग्राम धनेली निवासी सुरेश साहू अपनी पत्नी शिव कुमारी साहू के साथ मोटर सायकल क्रमांक सी०जी०-04/पी०टी०/3454 में बैठकर सिमगा की ओर जा रहे थे, तभी
ट्रक क्रमांक सी0जी0-24/एफ0/8978 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवार व्यक्ति को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर उसके उपर अपने ट्रक के पहिया को चढ़ा दिया, जिससे बाइक सवार व्यक्ति का शरीर दो भागो में बट गया और घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पीछे बैठी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई जिसका इलाज मेकाहारा रायपुर में चल रहा है।


  यंहा पर बताना लाजमी होगा कि जिस जगह पर यह सड़क दुर्घटना हुई है वहां पर आये दिन इस तरह की सड़क दुर्घटना हो रही और उसी आसपास ही ट्रैफिक पुलिस की एक वाहन और कुछ सिपाही दिन भर वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली करते है, मगर ठीक इन जिम्मेदार लोगों के सामने से तेज रफ्तार वाहन गुजरते है, उसे रोकना तो दूर उस तरफ देखते भी नहीं है जिसका नतीजा गुरुवार को एक परिवार को भुगतना पड़ा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें